Lauki (Bottle Gourd) Benefits and Disadvantages | लौकी के फायदे और नुकसान | Lauki (Bottle Gourd) in hindi | Health benefits of Lauki (Bottle Gourd)

Lauki (Bottle Gourd) Benefits and Disadvantages | लौकी के फायदे और नुकसान | Lauki (Bottle Gourd) in hindi | Health benefits of Lauki (Bottle Gourd)




Lauki (Bottle Gourd) Benefits and Disadvantages | लौकी के फायदे और नुकसान | Lauki (Bottle Gourd) in hindi | Health benefits of Lauki (Bottle Gourd)


दोस्तों आज हम लोग एक ऐसी सब्जी के बारे में बात करेंगे हर जगह बड़ी ही आसानी से प्राप्त हो जाती है और यह बहुत सस्ते दामो पर भी उपलब्ध हो जाती है | भारत के उत्तर क्षेत्र में और ऐसी जगहों पर जहाँ पर बालू रेतीली होती है वहां अधिक मात्र में पायी जाती है | दोस्तों हम बात कर रहें है लौकी की | लौकी हर तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदे पहुचाती हैं | यह वेल के रूप में फलने बाली सब्जी होती है | प्रायः घरेलू उपयोग में भी इसको लोग घर पर ही उगा लेते हैं लोग इसको अपने टेरिस या छत पर चढ़ा देते हैं | एक ही वेल  से लोगो को बहुत अधिक मात्रा में लौकी को प्राप्त कर लेते हैं | इसकी उपलब्धता बड़ी आसानी से हो जाती है और अधिक सस्ती भी होती है इसलिए ये प्रसिद्ध सब्जी के रूप में  सबके घरों में लायी जाती है | इसकी तासीर डंडी होती है इसमें काफी मात्रा में पानी होता है | अतः ये शरीर को व मन को शीतलता प्रदान करती है | इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व व विटामिन्स होतें है | चलिए जानते हैं इसके क्या क्या उपयोग हैं | 

औषधीय उपयोग  

Health benefits of Lauki (Bottle Gourd)

1- पीलिया रोग में - 

पीलिया के रोगी को अगर लौकी के रस को देसी मिश्री (धागे वाली ) के साथ मिलाकर दिन में तीन बार आधा कप कुछ दिनों तक देने से पीलिया में सुधार होता हैं | पीलिया के रोगी को लौकी की सब्जी भी अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करनी चाहिए | 

2-पाचन सम्बन्धी रोग 

लौकी में पाचन की समस्यायों को सुधारने के लिए विशेष गुण पाए जाते हैं | लौकी बहुत आसानी से पाच जाती है अर्थात लौकी सुपाच्य होती है | जिनका पाचन तंत्र कमजोर है या खाना आसानी से नहीं पचता है ऐसे लोगो को इसका सेवन करना चाहिए | यह मन्दाग्नि रोग में अत्यंत लाभप्रद होती है | इसका सेवन अगर लगातार किया जाए तो कब्ज एवं अजीर्ण जैसी समस्यायों से छुटकारा मिल जाता है तथा पेट के सभी प्रकार के रोगों में लाभ प्रदान करता हैं 

3- मूत्र विकारों में 

इसमें जल की मात्रा  अधिक होती है इसलिए यह मूत्र सम्बन्धी रोगों को दूर करती है | लौकी के रस का सेवन अगर रोज किया जाए तो पेशाव में होने बाली जलन से छुटकारा पाया जा सकता है | अगर पेशाव कम मात्रा में आये या रुक रुक कर आये तो ये भी समस्या में लौकी का रस काफी कारगर होता है | 

4- कब्ज में फायदेमंद 

अगर आपको बहुत लम्बे समय से कब्ज की समस्या है तो लौकी आपके लिए रामबाण औषधि साबित हो सकती है | लौकी को खाली पेट खाने से या खाली पेट लौकी का रस लौकी का रस पीने से हार्ड स्टूल की समस्या दूर होती है यह मल को मुलायम बनाता है | भोजन में अरुचि होने पर लौकी का रायता बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है | यह आसानी से पच जाता है |  पेट में गैस , अपच व भूख न लगना में भी बहुत अधिक लाभकारी होता है | गर्मी के दिनों में लौकी का रायता लू से बचाता है | यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और शरीर में जल की पूर्ती करता है | 

5- बबासीर में उपयोगी 

अगर आपको बबासीर की समस्या है तो लौकी के पत्तों को पीसकर रोजाना बबासीर के मस्सों पर लेप करने से मस्से ठीक हो जातें हैं | 

6- दांतों के लिए 

200 ग्राम लौकी तथा 50 ग्राम लहसुन को पीसकर उसका काढा तैयार किया जाए और उससे रोज कुल्ला किया जाए तो  दांत में दर्द , दांत से बदबू  आना आदि रोग दूर हो जातें हैं और दांत में कीड़ा भी नहीं लगता |

7- बजन कम करने में - 

लौकी में बहुत कम कैलोरी और वसा पायी जाती है अतः इसके सेवन से वजन को नियंत्रित करने में बहुत मदद मिलती है |

8- रक्तचाप (ब्लड प्रेशर ) नियंत्रण 

लौकी में अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो बॉडी में बड़े हुए ब्लड प्रेशर को ठीक करता है |

9- अन्य लाभ 

लौकी में विटामिन C , फोलेट , विटामिन B, जिंक , पोटेशियम  एवं अच्छी मात्रा में अन्य खनिज पाए जाते है | 
        लौकी की बर्फी बड़ी ही स्वादिष्ट एवं तृप्ति प्रदान करने वाली होती है | गर्मी के दिनों में अन्य मिष्ठानों की अपेक्षा इसका सेवन करते रहना चाहिए |
बीमारी की स्थिति में जब रोगी को अन्य नहीं दिया जा सकता उस समय पथ्य के रूप में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से किया जा सकता है | इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है | 

लौकी के नुकसान 

Disadvantages of Lauki (Bottle Gourd)

 जैसा की आपको बताया गया की लौकी की तासीर ठंडी होती है अतः सर्दी , जुकाम , एवं बुखार में इसके प्रयोग से बचना चाहिए | 
 
वर्तमान में बाजार से प्राप्त होने वाली सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में केमिकल्स और पेस्टीसाइड देखने को मिलती है अतः यह भी आपके शरीर को नुकसान पहुचाता है |

किसी भी प्रयोग को करने से पहले हमें अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लेनी चाहिए |


दोस्तों यह लेख आपके लिए फायदेमंद होगा | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.